Noida News: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का लैपटॉप चोरी
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आकाश नगर में किराये के मकान में रह रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का लैपटॉप चोरी हो गया। घटना पांच अगस्त की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दीपक के मुताबिक पांच अगस्त की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में आया और उनका लैपटॉप चोरी करके ले गया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.