Noida News: आवासीय और औद्योगिक भूखंडों की योजना आएगी
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। प्राधिकरण इसी महीने आवासीय, औद्योगिक, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना लाएगा। इन योजनाओं में करीब 65 भूखंड होंगे। भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के आधार पर होगा। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि योजना लाने के लिए सभी विभागों को ब्रोशर तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस बार औद्योगिक भूखंड कम आकार के होंगे। अधिकारियों ने बताया कि आने वाली आवासीय भूखंड योजना में 40 से अधिक भूखंड शामिल किए जाएंगे। ये भूखंड अलग-अलग सेक्टरों मं हैं। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टरों में 20 से 25 औद्योगिक भूखंड भी निकाले जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि व्यावसायिक श्रेणी के तहत बड़े क्षेत्रफल वाले भूखंड शामिल किए जाएंगे। ये भूखंड पिछली योजना में नहीं बिक पाए थे। इनके अलावा दो-तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.