Noida News: आवंटन निरस्त करने के मामले में उद्यमियों को राहत देने की तैयारी
नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त करने के मामले में प्राधिकरण उद्यमियों को राहत देने की तैयारी कर रहा है। मौके पर जाकर निर्माण कार्य का सर्वेक्षण करने के लिए ग्रेटर नोएडा के सीईओ ने एक जांच टीम गठित की है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर भूखंड बहाली का लाभ मिल सकता है। निर्माण कार्य में देरी से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। दरअसल भूखंड आवंटन के कई साल बाद भी निर्माण कार्य न करने पर प्राधिकरण ने बीते माह 16 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त करने का नोटिस जारी किया था। आरोप था कि आवंटियों ने तय समय में निर्माण पूरा कर इकाई को क्रियाशल यानी चालू नहीं किया। आवंटन निरस्त करने का नोटिस मिलने पर उद्यमी प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों से मिले और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.