नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैंकवार। सेक्टर-58 में बारिश के दौरान इंजीनियर आर्यन की मौत को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन परिजनों की शिकायत न मिलने के कारण पुलिस अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी है। उधर, मौत के कारण को लेकर नोएडा प्राधिकरण और विद्युत निगम अलग-अलग दावे कर रहे हैं, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह परिजनों की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत का न दिया जाना है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि हादसे में किस स्तर पर लापरवाही हुई। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ...