Noida News: आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ी मां ने 36 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने रुपये के लेनदेन में किशोर की गला दबाकर हत्या के मामले में बुधवार को तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया, लेकिन मंगलवार सुबह से पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी मां और परिजन आरोपियों के एनकाउंटर के बाद ही शव लेने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने में विफल होने पर देर शाम सांसद डॉ. महेश शर्मा की ओर से न्याय दिलाने के आश्वासन पर परिजनों ने 36 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सेक्टर-20 निवासी 14 वर्षीय आयुष शुक्ला केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। उसका शव 21 अगस्त की शाम सेक्टर-54 स्थित पार्क के जंगल में मिला था। शव कई दिन पुराना होने के चलते सड़ी-गली हालत में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुरक्षित रखवा दिया। परिजनों ने 25 अगस्त को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.