Noida News: आरडब्ल्यूए व एओए से मतदेय स्थलों पर सुझाव मांगे
नोएडा, जुलाई 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मेधा रूपम ने मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरडब्ल्यूए और एओए के साथ बैठक की। उन्होंने आवासीय सोसायटियों और सेक्टरों में ऐसे स्थान का विवरण मांगा, जहां 300 से 1200 मतदाताओं के मध्य मतदाता निवास करते हों ताकि वहां नए मतदेय स्थलों की स्थापना हो सके। बताया कि बहुमंजिली भवनों एवं सेक्टरों में नए मतदेय स्थलों की स्थापना के संबंध में यदि पदाधिकारियों के पास कोई सुझाव हो तो वह उसे लिखित रूप में आगामी दो दिवस के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय में अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय की ई-मेल आईडी adeo-gbn@nic.in पर उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.