Noida News: आरटीई के छात्रों का ब्योरा देने के निर्देश
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का जानकारी उपलब्ध कराने में कई स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्रों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। निर्धारित समय सीमा तक जानकारी उपलब्ध न कराने वाले स्कूल को आरटीई के तहत फीस प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिलेगा। शासन ने सत्र 2025-26 की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 15 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके लिए पहले 10 जून तक का समय दिया था, लेकिन स्कूलों ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। अब विभाग ने अंतिम अवसर देते हुए समय सीमा बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.