नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की टीम ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर निरीक्षण किया। प्राधिकरण के अधिकारी टीम को उन जगह ले गए जहां धूल नहीं उड़ती। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत धनराशि दी जाती है। केंद्र से मिली धनराशि में से प्राधिकरण 34 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च कर चुका है। प्राधिकरण ने इसमें से 22 करोड़ 59 लाख रुपये सड़कों की मरम्मत पर खर्च के रूप में दर्शाया है। यह खर्च इसलिए किया गया ताकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित कर प्रदूषण को रोका जा सके। प्राधिकरण की तरफ से खर्च के ब्यौरे के रूप में छह सड़कों का ब्योरा दिया गया था। इसमें सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास से एल्ड्रिको क्रांसिंग, डीएससी रो...