Noida News: आप नेता पर शिक्षकों से बदसलूकी का आरोप
नोएडा, अगस्त 22 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक का चुनाव लड़ चुके आप नेता पंकज अवाना पर गुरुवार को बदसलूकी का आरोप लगाया है। शिक्षक ने निरीक्षण के नाम पर जबरन प्रवेश करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-115 स्थित सोरखा गांव निवासी अध्यापक सत्यवीर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह सेक्टर-51 होशियापुर स्कूल में थे। उसी दिन दोपहर करीब 12:30 बजे पंकज अवाना चार अन्य लोगों के साथ विद्यालय में पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग स्कूल के अंदर जाकर वीडियो बनाने लगे। स्टाफ ने मना किया, लेकिन वे नहीं माने। उनके पास कोई आधिकारिक अनुमति भी नहीं थी। विरोध करने पर पंकज अवाना जोर-जोर से चिल्लाने लगे और अपशब्द कहने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.