नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रुपल राठी। जनपद में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यालय सोमवार यानी 6 जुलाई से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी के कारण विद्यालयों के समय में किया गया अस्थायी बदलाव वापस ले लिया है। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए 29 जून को जारी आदेश के तहत स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने के निर्देश दिए गए थे। अब मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए यह आदेश निरस्त कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि इस संबंध में सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सभी को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...