Noida News: आज पूरी दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है : ब्रजेश पाठक
नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज पूरी दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। देश के युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। दुनिया की अपेक्षा भारत सबसे अधिक युवाओं का देश है। ऐसे में हमारा लक्ष्य नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नमस्कार फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को सम्मानित किया गया। ब्रजेश पाठक ने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.