Noida News: आग से बचाव के इंतजाम न होने पर पांच कोचिंग संस्थान सील
नोएडा, जुलाई 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को 13 कोचिंग संस्थानों की जांच की। इस दौरान आग से बचाव के लिए जरूरी उपकरण न लगे मिलने पर पांच संस्थानों को सील कर दिया गया। साथ ही अन्य को चेतावनी दी गई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जून में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से छात्र-छात्राओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे से सबक लेते हुए जिले में चल रहे कोचिंग सेंटर की जांच शुरू कर दी गई। इसके लिए प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण की संयुक्त टीमें गठित की गईं। अकेले ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 100 से अधिक कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सेक्टर अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट के ट्रेडेक्स टावर-1 और ओम टावर में खुले 13 कोच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.