नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित एक जिम में गुरुवार की सुबह आग लग गई। इससे अंदर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग सीढ़ियों से बाहर निकल आए, जबकि कुछ छत पर चढ़ गए। दमकलकर्मियों ने छत पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए शीशा तोड़ने के दौरान सीएफओ को हाथ में चोट लगी। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित एक बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर जिम है। गुरुवार की सुबह करीब 7:45 बजे जिम में अचानक आग लग गई। आग लगी देखकर व्यायाम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग सीढ़ियों से नीचे उतर आए, जबकि कुछ ऊपर छत पर चढ़ गए। आग से पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया, जिसकी वजह से छत पर चढ़े लोग ऊपर ही फंस गए। आग की सूचना पर दमकल...