नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफवी के आकर्षक और अति आकर्षक 70 नंबरों के लिए 91 लोगों ने आवेदन किया है। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबरों की नीलामी के प्रक्रिया जारी है। इसमें आठ, 11, 6666, 7777, 8888 आदि नंबर शामिल हैं। परिवहन विभाग के अनुसार नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...