नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफजेड के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए परिवहन विभाग आधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वाहन मालिक पंजीकरण करा सकते हैं। अभी तक सीरीज के 1100 से अधिक नंबर बुक हो गए हैं। पंजीकरण के बाद नंबरों की बोली लगेगी। इसके बाद नीलामी के नतीजे जारी होंगे। पहली बार की नीलामी के बाद बचने वाले नंबरों की बोली के लिए फिर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। चार दिन पंजीकरण के बाद उसके अगले तीन दिन तक नंबरों की बोली लगेगी और तीसरे दिन शाम छह बजे नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद जितने नंबर बचेंगे, उन्हें वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकेंगे। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते है...