Noida News: आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे जारी
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफवाई के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे सोमवार को जारी हो गए। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। पोर्टल के अनुसार नीलामी में 10, 11, 20, 22, 27 आदि नंबरों की बोली लगी है। मंगलवार से बचे नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। इसमें जो व्यक्ति नंबर बुक कर लेगा, उसके वाहन के लिए उसे पंजीकृत कर दिया जाएगा। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.