Noida News: आईआईटी रुड़की एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करेगी
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी ) रोड पर तिलपता चौक से कंटेनर डिपो तक प्रस्तावित चार किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अब उत्तर प्रदेश सेतु निगम नहीं, बल्कि आईआईटी रुड़की बनाएगी। प्राधिकरण ने सेतु निगम से काम वापस ले लिया है। साथ ही भुगतान के लिए भी पत्र जारी किया है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहले डीपीआर बनाने का काम सेतु निगम को दिया था और इसके लिए 35 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था। सेतु निगम डीपीआर के साथ-साथ इस एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम भी खुद हासिल करना चाहता था, जिस पर प्राधिकरण राजी नहीं हुआ। इस गतिरोध के बीच अब प्राधिकरण ने सेतु निगम से हाथ खींच लिया है। अब प्राधिकरण ने सेतु निगम को दिए गए 35 लाख रुपये वापस मांगे हैं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.