Noida News: अस्पताल जा रहे व्यक्ति का मोबाइल झपटा
नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: नोएडा। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले दानिश अली ने बताया कि वह बीते माह की 30 तारीख को घर से फोर्टिस अस्पताल जाने के लिए निकले। करीब दस मिनट बाद जब वह रास्ते में थे, तभी सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और उनका मोबाइल झपट कर फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Noida News: कार सवार का मोबाइल फोन झपटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.