नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली पर किसी तरह की आपातकालीन स्थिति में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने इलाज की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए 15 बेड आरक्षित किए गए हैं। आइसीयू-तीन में आठ बिस्तर का बर्न वार्ड बनाया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटाखे, दीये और ज्वलनशील पदार्थ से जलने के चलते पहुंचने वाले मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम रखने के लिए अस्पतालों को निर्देश दिया गया है। जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध करा दी गई है। यह भी पढ़ें- Unnao News: जिला अस्पताल से सीएचसी तक 24 घंटे इलाज की तैयारीआपातकालीन इलाज की तैयारी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा क...