नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। नामी कंपनियों के ब्रांड की आड़ में नकली सिगरेट का कारोबार करने वाले गैंग का फेस-2 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी गोल्ड फ्लैक और कैप्स्टन जैसे ब्रांड की खाली डिब्बियों में तंबाकू भरकर मशीनों से दोबारा रैपिंग करते थे। इसके बाद नकली सिगरेट को असली बताकर छोटे दुकानदारों को सप्लाई कर देते थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन रैपिंग मशीनें, विभिन्न ब्रांड की 4940 खाली डिब्बियां, तंबाकू, तैयार सिगरेट और तस्करी में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि फेस-2 थाना पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से नकली सिगरेट के कारोबार की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने पुस्ता रोड, ककराला के पास...