Noida News: असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने की तैयारी
नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: नोएडा। असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए सेक्टर-26 नोएडा कालीबाड़ी समिति द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 300 साड़ियां एवं शॉल भेजने की व्यवस्था की गई है। यह राहत अभियान असम भवन के रेजिडेंट कमश्निर तथा असम सरकार के आपदा प्रबंधन दल, दिसपुर के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। नोएडा कालीबाड़ी मंदिर समिति के वरष्ठि अधिकारियों ने बताया कि स्वयंसेवकों की निस्वार्थ भागीदारी और समर्पण ने इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस राहत सामग्री को लेकर असम सरकार द्वारा आवश्यक सभी औपचारिकताएं और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस कार्गो ने राहत सामग्री के परिवहन के लिए अपनी निःशुल्क कार्गो सेवा उपलब्ध कराने पर सहमति दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.