Noida News: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने सेक्टर-94 में रायपुर जाने वाले रास्ते से हरियाणा की अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान असगरपुर निवासी 28 वर्षीय मस्तकीम उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। उसके कब्जे से 57 पव्वे देसी शराब और 110 रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद से शराब खरीदकर नोएडा में राहगीरों, मजदूरों और रेहड़ी-पटरी वालों को महंगे दाम पर बेचता था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.