Noida News: अवैध भूजल दोहन रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा क्षेत्र में हो रहे अवैध भूजल दोहन पर रोक लगाने की मांग है। इस बाबत जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम वेद प्रकाश को सौंपा गया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-153 तथा ग्रेटर नोएडा के गांव मुर्शदपुर के समीप बिल्डर द्वारा लंबे समय से नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध भूजल का दोहन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि लगातार हो रहे इस अवैध दोहन के कारण क्षेत्र का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे भविष्य में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। इस मौके पर गौरव भाटी, ब्रह्मपाल सिंह कपसिया, जितेंद्र सिंह, सोनू भाटी, नीरज भाटी, ओमवीर नागर आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.