Noida News: अवैध पिस्टल मिलने पर गाड़ी जब्त
नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी स्कार्पियो कार भी जब्त कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक आरोपी कार में अवैध पिस्टल के साथ घूम रहा है। आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं। इस बीच वाहन चेकिंग के दौरान देवला के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान हापुड़ के गोहरा गांव निवासी जितेंद्र नागर के रूप में हुई। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, दो कारतूस और स्कार्पियो कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कई लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। इसके चलते खुद की सुरक्षा के लिए अवैध पिस्टल रखता था। आरोपी एक अन्य साथी के साथ मिलकर क्षेत्र में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.