Noida News: अवैध निर्माण के लिए सरकारी बोर्ड पुतवाया
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। सफार्बाद गांव में जमीन पर कब्जा करने वालों ने प्राधिकरण के बोर्ड को पुतवा दिया। इस बोर्ड पर प्राधिकरण की ओर से संबंधित जमीन पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी लिखी थी। बोर्ड पुतने के बावजूद प्राधिकरण इसको सही नहीं करा सका। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-119 आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के सामने सफार्बाद गांव है। गांव में सरकारी जमीन पर तेजी से कब्जे कर बैंक्वेंट हॉल और फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। एक ही ऐसे मामले में सोसाइटी के सामने और तिवोली फार्म हाउस के पास खाली सरकारी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को अतिक्रमण करने वाले लोगों ने यहां प्राधिकरण के लगे बोर्ड को पुतवा कर छोटी चारदीवारी कर ली। यह जानकारी मिलने पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.