नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा। सर्फाबाद गांव के पास सोमवार रात सेक्टर-113 थाना पुलिस ने अवैध चाकू रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। चाकू करीब आठ अंगुल लंबा था और उसमें पीतल का खटका लगा था। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के मसूरी निवासी सोहन के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...