Noida News: अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया
नोएडा, सितम्बर 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने बुधवार को ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर में 62,500 मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यहां पर अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश हो रही थी। इस जमीन की कीमत लगभग 125 करोड़ आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि कॉलोनाइजर ननवा का राजपुर के खसरा संख्या-40 और 41 की 37500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-8 की टीम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इसी तरह अटाई मुरादपुर के खसरा संख्या-626 की 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। प्राधिकरण की टीमों ने दोनों जगह मिलाकर लगभग 62,500 वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त कराया, जिसकी अनुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.