नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने मंगलवार को भनौता गांव में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर करीब 20 हजार वर्गमीटर सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई। कॉलोनाइजरों ने यहां प्लाटिंग शुरू कर दी थी। इस जमीन की कीमत 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि के आदेश पर प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। भनौता के खसरा संख्या-371 और 372 की जमीन पर कॉलोनाइजर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कालोनी बसा रहे थे। वर्क सर्किल दो के स्टाफ ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से दो घंटे तक चली। इसके साथ ही भनौता में ही अधिसूचित एरिया में बन रहे विला ...