Noida News: अवैध कब्जा हटाने गई टीम के साथ अभद्रता
नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। सेक्टर-49 बरौला में मंदिर बनाने की आड़ में जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। यहां हो रहे निर्माण को रुकवाने मंगलवार को प्राधिकरण की टीम गई तो लोगों ने उनसे अभद्रता की। अधिकारियों को 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन से सटा हुआ बरौला गांव है। यहां जमीन के एक हिस्से में कुछ लोग मंदिर बनाने की आड़ में कब्जा करना चाह रहे हैं। प्राधिकरण ने निर्माण नहीं करने के लिए कहा था। इसके बावजूद मंगलवार को पिलर लगाकर निर्माण किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी मौके पर काम रुकवाने पहुंचे। आरोप वहां पर कब्जा कर रहे लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.