Noida News: अलग-अलग स्थानों से कूड़े की दो गाड़ियां पकड़ीं
नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर रात में कूड़ा डालने के मामले में प्राधिकरण की ओर से गठित की गई विशेष टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक सप्ताह में कूड़ा डालते समय दो गाड़ियां पकड़ी गई हैं। एक गाड़ी चालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि दूसरे पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले महीने प्राधिकरण अधिकारियों की जानकारी में आया था कि सार्वजनिक स्थानों पर रात में कुछ लोग गाड़ियों से कूड़ा डाल रहे हैं। खासतौर से हिंडन और यमुना के डूब क्षेत्र के पुश्ते के आसपास ऐसा किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए प्राधिकरण ने एक सप्ताह पहले तीन गनमैन के साथ वर्क सर्किलों के अवर अभियंता और प्राधिकरण की एनजीओ के सदस्यों को शामिल करते हुए टीमें बनाई थीं। टीम रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक अलग-अलग स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.