Noida News: अब पांच किलोवाट से अधिक भर के 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं के घर बिजली का बिल आएगा
नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम पांच किलोवाट से अधिक भार के 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं के घर बिजली का बिल भेजेगा। शेष 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भेजे जाएंगे। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल का कहना है कि जिले में पांच से नौ किलोवाट तक के ढाई लाख उपभोक्ता हैं। इसमें ज्यादातर के घरेलू कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं का बिलिंग कार्य साईं कंप्यूटर लिमिटेड कंपनी कर रही है। नई व्यवस्था के तहत ढाई लाख उपभोक्ताओं में से 25 हजार उपभोक्ताओं के पते पर बिल भेजा जाएगा। इसके लिए बिल की कॉपी दी जाएगी। इस कार्य की निगरानी के लिए विद्युत निगम ने क्षेत्र के लाइनमैन के अलावा क्षेत्र के जेई और एई की जिम्मेदारी तय की है। शेष 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भेजा जाएगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.