Noida News: अनियंत्रित होकर चलती बाइक से सड़क पर गिरा बाइक सवार, मौत
नोएडा, अगस्त 5 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। चोटपुर कॉलोनी के पास मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर जा रहा एक 19 वर्षीय युवक सड़क पर गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि छिजारसी कॉलोनी निवासी सोमेश सागर मूलरूप से जिला बदायूं का रहने वाला था। वह क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार शाम वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। चोटपुर कॉलोनी के पास अचानक चलती बाइक से वह मूर्छित होकर नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर एक अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.