Noida News: अतिरिक्त फीस वसूलने का आरोप
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित निजी कॉलेज के एक छात्र ने अतिरिक्त फीस वसूली का आरोप लगाया है। छात्र का आरोप है कि करीब 1.60 लाख रुपये निर्धारित फीस के बावजूद उससे 2.20 लाख रुपये लिए गए। यही राशि विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल पर भी दर्ज है। छात्र का दावा है कि करीब 1.83 लाख रुपये की फीस पर 23 हजार रुपये की छूट का प्रावधान है। इसके बावजूद उससे ज्यादा फीस ली गई। छात्र ने फीस प्रक्रिया में कुछ शिक्षकों की भूमिका होने का दावा किया है। छात्र ने मामले की जांच कराने और यदि अतिरिक्त फीस ली गई है तो उसका समाधान करने की मांग की है। छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनसे इस संबंध में डीएम समेत कई अधिकारियों से भी शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.