Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में डीएमई पर सोमवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शामली निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उनके जीजा दीपक चौधरी बाइक से घर जा रहे थे। डीएमई पर एक सफेद कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Noida News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.