Noida News: अंडरपास में पानी भरने से लोगों को हो रही परेशानी
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के मकौड़ा, पाली और बोड़ाकी गांव के पास बने अंडरपास में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन से चार फीट पानी भरने से निकलना मुश्किल हो गया है। वाहनों के बीच में फंसने का डर बना रहता है। अंडरपास से होकर दादरी की तरफ और आसपास के गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। अंडरपास में पानी भरने से लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है,लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। बारिश होने पर पंप सेट लगाकर पानी की निकासी की जाती है,लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- Noida News: सूरजपुर पुलिस चौकी में पानी घुसा यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश में अंडरपास बने तालाब, ग्रामीणों का आवागमन हुआ प्रभावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.