नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण दफ्तर के ठीक सामने सेक्टर-96 में बने अंडरपास में हल्की बारिश से भी जलभराव हो रहा था। इसकी मुख्य ग्रीन बेल्ट का पानी भरना और केबल यानी तार चोरी होना था। अब केबल चोरी रोकने के लिए एक गार्ड की तैनाती की गई है। केबल चोरी होने से मोटर नहीं चल पा रही थी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन बेल्ट का पानी भरने से रोकने के लिए चादर लगा दी गई है। जल्द ही यहां दीवार लगाई जाएगी। चादर लगन से ग्रीन बेल्ट का पानी नहीं आएगा। इसके अलावा पिछले कुछ महीने में ही तीन बार केबल चोरी होने से भी बारिश के समय मोटर काम नहीं कर रही थी। ऐसे में चोरी रोकने के लिए अंडरपास के पास ही शाम से लेकर सुबह तक गार्ड की तैनाती की गई है। इन दोनों उपायों के होने से जलभराव नहीं होगा। गौरतलब है कि दफ्तर के ठीक स...