नोएडा, अक्टूबर 25 -- नोएडा मेट्रो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो में शुक्रवार को पहली बार एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अनुसार यह यात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड है। इस रूट पर रोजाना औसतन 85 हजार लोग यात्रा करते हैं। हाल में एक दिन में 97 लोगों ने यात्रा की थी। यह भी पढ़ें- नए NCMC कार्ड से किसी भी मेट्रो-बस में कर सकेंगे सफर; जानिए 5 जरूरी बातेंटिकटिंग व्यवस्था में सुधार का दिखा असर एनएमआरसी के अनुसार, एक्वा लाइन मेट्रो में 23 अक्टूबर को कुल 1,05,358 लोगों ने यात्रा की। यात्री सुविधा बढ़ाने और सफर को अधिक आसान बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। टिकटिंग व्यवस्था में सुधार, डिजिटल सुविधाओं का विस्तार और मेट्रो स्टेशनों तक...