प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 11 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग के पदों पर 2442 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें लोडर, ग्राउंड स्टाफ के साथ कार्गो एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं। एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स भी आवेदन के लिए पूरी तरह से योग्य होंगे। वहीं, एयरपोर्ट लोडर के पद पुरुषों के लिए हैं। आवेदन के लिए किसी तरह का एविएशन, एयरलाइन सर्टिफिकेट या डिप्लोमा अनिवार्य नहीं है। उम्र की गणना एक अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। गौरतलब है कि नोएडा एयरपोर्ट से जल्द उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- UPSSSC: बंपर भर्तियां! 2285 पदों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.