NMMSS Scholarship 2026-27: 1 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 31 अगस्त तक भरें फॉर्म; कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- NMMSS Scholarship 2026-27: आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में होनहार छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2026-27 के लिए फ्रेश और रिन्यूअल दोनों तरह के आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो छात्र इस छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए।31 अगस्त तक करें आवेदन शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, फ्रेश और रिन्यूअल दोनों श्रेणियों के आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से स्वीकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.