नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- गरीब मगर पढ़ाई में होनहार छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। ऐसे में जिन पात्र छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है,वो अब 15 नवंबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने कई बार इस स्कॉलरशिफ स्कीम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा चुकी है। यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान है, जो पैसों की कमी की वजह से कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। इस योजना में चयनित छात्रों को हर साल 12000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। ऐसे में जो छात्र इस छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। चलिए आज हम आपको इ...