नई दिल्ली, फरवरी 15 -- बिहार के बड़े मेडिकल कॉलेज एनएमसीएच में मरीजों की जान से खिलवाड़ का बड़ा मामला उजागर हुआ है। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन उस समय चौंक पड़ा जब एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। वह फर्जी पहचान पत्र के जरिए अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहा था। इस घटना से मेडिकल कॉलेजों में चल रहे बड़े झोल का पर्दाफाश हो गया है। एनएमसीएच के एनेस्थिशिया विभाग में शनिवार को यूनिट वन के निरीक्षण के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. विजॉय कुमार पहुंचे। वहां मरीजों का इलाज कर रहे युवक की गतिविधियों पर शंका हुई। जब मामले की जांच की गई तो जालसाजी का मामला सामने आया। दरअसल विभाग में मरीजों का इलाज कर रहे युवक ने जो नाम बताया वह उसके आधार से नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उससे पूछताछ की गयी तो पता चला कि एक इंटर्न के नाम पर उसका रिश्तेदार ड्यूटी कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.