नई दिल्ली, मई 11 -- नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए एक बेहद जरूरी और सख्त चेतावनी जारी की है। एनएमसी के पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (PGMEB) ने पाया है कि कई सरकारी मेडिकल कॉलेज पीजी परीक्षाओं के लिए पर्याप्त परीक्षा केंद्र और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में ढिलाई बरत रहे हैं। एनएमसी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर केंद्रों की कमी की वजह से परीक्षाओं में कोई बाधा आती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। कमीशन ने यह चेतावनी उन शिकायतों के बाद दी है जिनमें छात्रों और संबंधित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया था।एनएमसी ने क्यों दी सख्त चेतावनी? एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार, सभी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों की यह जिम्मेदारी है कि वे पोस्ट ग्रेजुएट (PG) छात्र...