नई दिल्ली, मार्च 10 -- NMC : विदेश से मेडिकल की पढ़ाई (MBBS) करने वाले भारतीय छात्रों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। यह फैसला उन छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है जिन्होंने कोरोना महामारी या युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई का कुछ हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया था। एनएमसी ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन ली गई कक्षाओं की भरपाई के लिए छात्रों को भारत में फिजिकल यानी ऑनसाइट क्लास और क्लिनिकल ट्रेनिंग लेनी अनिवार्य होगी। एनएमसी का यह कदम चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि भविष्य के डॉक्टरों के पास पूरा प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हो। कमीशन ने उन फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMGs) के लिए नियमों को और अधिक स्पष्ट किया है जो भारत में प्रैक्टिस करने के लिए अनिव...