पटना, दिसम्बर 15 -- Nitin Nabin LIVE: बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद नितिन नवीन आज दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली जाने से पहले वो पटना में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में नितिन नवीन के जोरदार स्वागत की तैयारी है। यहां नितिन नवीन बीजेपी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। नए कार्यकारी अध्यक्ष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की संभावना है। नितिन बिहार ही नहीं, पूर्वी भारत से भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता हैं। नितिन नवीन के मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी बनने के आसार हैं। ऐसे में वह पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.