नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के 3 साल पूरा होने की खुशी में कल्चरल और आर्ट सेलिब्रेशन का प्रोग्राम था। इस मौके पर चेयरपर्सन नीता अंबानी, मुकेश अंबानी के साथ इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पहुंची थीं। जहां वो फिल्मी दुनिया के कई सितारों से भी मिली जो इस सेलिब्रेशन का पार्ट बनने पहुंचे थे। सलमान खान, शाहिद कपूर-मीरा कपूर, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन इन सारे सितारों पर नीता अंबानी का रॉयल लुक भारी पड़ते दिखा। गोल्डन साड़ी में हमेशा की तरह मिसेज अंबानी का लुक किसी महारानी से कम नहीं दिख रहा था। जिसकी लाइमलाइट था वो कीमती पत्थरों से जड़ा हार। क्लासिक इंडियन लुक में रेडी नीता अंबानी की चमक हर किसी को फीका कर रही थी।गोल्डन साड़ी थी खास नीता अंबानी एनएमएसीसी एनिवर्...