नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- हरियाणा के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), कुरुक्षेत्र में पिछले दो महीनों के भीतर चार छात्रों की आत्महत्या की घटना ने सबको परेशान कर दिया है। शुक्रवार रात एक और छात्रा द्वारा जान देने की कोशिश की गई। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। एनआईटी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो प्रोफेसरों का तबादला कर दिया है और सभी छात्र-छात्राओं को रविवार तक हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। महाराष्ट्र की रहने वाली इस छात्रा ने इससे पहले एक व्हाट्सऐप ग्रुप में संदेश भेजा था कि उसके जीवन का कोई उद्देश्य नहीं बचा है। हालांकि, साथी छात्रों की मुस्तैदी से उसे बचा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.