कुरुक्षेत्र, अप्रैल 9 -- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में गुरुवार को इंजीनियरिंग का एक छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान प्रियांशु शर्मा के रूप में हुई है, जो कि बीटेक सिविल तीसरे वर्ष का छात्र था और हरियाणा के सिरसा जिले के शेरपुरा गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच अधिकारी और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रियांशु ने बुधवार शाम 6:30 बजे से 7 बजे के बीच अपने एक दोस्त को फोन किया था। इस दौरान उसने दोस्त से रात को उसके कमरे पर आने की बात कही थी और बताया था कि जब वो आएगा तो दरवाजा खुला मिलेगा। हालांकि, रात करीब 11:1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.