नई दिल्ली, जून 18 -- रेनो और निसान इंडियन मार्केट में तहलका मचा रखा है। रेनो की डस्टर अपने सेगमेंट की दूसरी एसयूवी को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं, निसान 9 जुलाई को अपनी नई एसयूवी - टेक्टॉन को लॉन्च करने वाली है। इन नए लॉन्च के साथ कंपनी आगे भी अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करना जारी रखने वाली है और आने वाले दिनों में हमें निसान और रेनो की कुछ बेहतरीन हाइब्रिड कारें भी देखने को मिलेंगी। इन अपकमिंग गाड़ियों में डस्टर हाइब्रिड के साथ बोरियल हाइब्रिड और टेक्टॉन हाइब्रिड भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।Nissan Tekton Hybrid निसान भी रेनो की तरह टेक्टॉन का हाइब्रिड वर्जन ला सकता है। एसयूवी का एक्सटीरियर लुक और फीचर्स रेग्युलर टेक्टॉन जैसे ही होंगे, लेकिन इंजन अलग होगा। इसमें 1.8 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा...