नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- अक्टूबर आ गया है लेकिन भारत सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग 2026 अभी तक जारी नहीं हुई है। आमतौर पर रैंकिंग अगस्त-सितंबर के बीच जारी हो जाती है। इस देरी से जुड़ी एक बड़ी वजह सामने आई है। इस साल चल रहे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग असेसमेंट में बड़ी संख्या में ऐसे रिसर्च पेपरों की पहचान की गई है जिन्हें रिट्रैक्टेड (वापस लिए जा चुके) लिया गया है। इसके कारण केंद्र सरकार हायर एजुकेशन संस्थानों की कड़ी जांच कर रही है। द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की NIRF मूल्यांकन प्रक्रिया में पहली बार वापस लिए गए रिसर्च पेपरों को लेकर शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई की गई थी। ऐसे रिसर्च पेपरों के आधार पर संस्थानों के पब्लिकेशन और साइटेशन स्कोर से अंक काटे गए थे। इसके लिए वापस लिए गए रिसर्च पेपरों से जुड़ा ड...