NIOS Bridge course : प्राइमरी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करने की मंजूरी, BEd बेस हुई थी भर्ती
मुख्य संवाददाता, जून 12 -- उत्तराखंड में बीएड प्रशिक्षण के आधार पर भर्ती हुए प्राइमरी शिक्षकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से छह महीने का ब्रिज कोर्स करने का मौका दिया गया है। इनके आवेदन पिछले काफी समय से लंबित थे। शिक्षा विभाग ने यह अनुमति मुख्य रूप से उन शिक्षकों को दी है जिनकी नियुक्ति वर्ष 2016 से 2023 के मध्य बीएड डिग्री के आधार पर प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर हुई है। सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेशों के बाद प्राइमरी शिक्षकों की बीएड की पात्रता को लेकर तकनीकी पेंच फंस गया था, क्योंकि प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती में डीएलएड अनिवार्य कर दिया गया था। उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसएस चौहान ने ऐसे सभी शिक्षकों को एनआईओएस पोर्टल पर छह माह के ब्रिज कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के आदेश दिए हैं। सभी जिला शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.